भाजपा डरी हुई है, “ले रही है ईडी का सहारा” छत्तीसगढ़ प्रभारी –शैलजा..

रायपुर–कांग्रेस पार्टी से खासतौर पर बेजापी इस कदर डर चुकी है कि इनकी केंद्र सरकार जिस तरह दमनकारी नीतियों को अपना रहे हैं। विपक्ष की आवाज उठाने नहीं देते। जिन पर असली मायने में छापा होना चाहिए उन पर सवाल न हो। राहुल और सोनिया को बुलाया गया। ये किसी भी स्तर पर गिर सकते हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की तो इस यात्रा से इतना बौखला गए हैं कि ये इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

छत्तीसगढ़ को खुशी है कि यहां महाधिवेशन होने जा रहा है। ऐतिहासिक महाधिवेशन होने जा रहा है, इसलिए डर गए हैं। क्या कारण है कि बार-बार कांग्रेस को टारगेट किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी, हमारे नेता, हमारे कार्यकर्ता न इनसे दबने वाले हैं, बल्कि और ज्यादा मजबूत होकर आवाज उठाएंगे। आज अडानी पर रेड करने की जरूरत है, जिसने दुनियाभर में भारत को नीचा दिखाया है। कांग्रेस ने हर रोज सवाल पूछे, 14 दिन हो गए, लेकिन क्या किसी ने एक भी दिन जवाब दिया।

क्या पीएम या वित्त मंत्री ने जवाब दिया, बल्कि हर बात को ढकने की कोशिश की जा रही है। ये कोई भी हथकंडे अपनाएं। अपनी इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी का जिस तरह दुरुपयोग हो रहा पूरा देश देख रहा है। उनकी लाइन पर चाहिए वरना मीडिया को भी बख्शा नहीं जाएगा। आज देश की जो दुर्गति हो रही है, यह ज्यादा दिन चलने वाली बात नहीं है। अभी महाधिवेशन है, फिर चुनाव आने जा रहा है। हम इनकी एक-एक बात को बेनकाब करेंगे।

हम लोगों की आवाज को कमजोर नहीं होने देंगे। आधा दर्जन साथियों पर ईडी की रेड हुई है, और भी कितनों पर करेंगे पीछे नहीं हटेंगे। राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता और नेताओं के यहां छापे पड़े हैं। चार दिन बाद कांग्रेस का महाधिवेशन है। सभी लोग तैयारियों में जुटे हैं। दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। जब भी कोई बड़ा कदम कांग्रेस पार्टी लेती है, तब-तब ऐसी घटना होती है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस को झारखंड की जिम्मेदारी मिली थी।

इसके बाद असम, उत्तरप्रदेश और हिमाचल के बाद छापा डाला। अब जब राष्ट्रीय महाधिवेशन होने जा रहा है, तब लोग शंका कर रहे थे और छापा पड़ ही गया।कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के अलावा संसदीय सचिव व बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के ठिकानों पर भी ईडी ने छापा मारा है। मुख्यमंत्री ने अपने प्रेस कान्फ्रेस के दौरान इस बात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं हैं। जब कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी तो ईडी से क्या डरेगी? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छापे की टाइमिंग ऐसी है, कि जिस दौरान छापा पड़ना कई सवालों को जन्म दे रहा हैं छापे अधिवेशन के पहले भी हो सकता इस वक्त छापा पड़ना, साफ बताता है कि अधिवेशन को ये डिस्टर्ब करना चाहते हैं। महाधिवेशन में खेती, आर्थिक नीति, विदेश नीति पर बात होगी। भाजपा घबराई हुई है। इससे हम डरने वाले नहीं हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस को अधिवेशन को डिर्स्टब करने छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे मारे जा रहे।

Related Articles

Back to top button