भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया ये गंभीर आरोप 

भोपाल, मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के संरक्षण में दलाल पनप रहे हैं।

प्रदेश भाजपा की ओर से किए गए एक ट्वीट में लिखा है कि राज्य में नकली इंजेक्शन वालों पर जाल कसा जा रहा है। कांग्रेस के संरक्षण में दलाल पनप रहे हैं। छिंदवाड़ा कांग्रेस का ‘आईटी महासचिव’ राजा तिवारी रेमडेसिवीर का कालाबाजारी करते हुए पकडाया है। पहले भी इंदौर में कांग्रेस का मंडल अध्यक्ष यतींद्र वर्मा कई गुना दामों पर ऑक्सी फ्लोमीटर बेचता पकड़ा गया था। प्रदेश भाजपा की ओर से इस ट्वीट के साथ दो फोटो भी जारी किए गए हैं।
प्रदेश भाजपा के इस ट्वीट को प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने रीट्वीट किया है।

Related Articles

Back to top button