25 से शुरू होगा भाजपा का यह नया अभियान…

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प सप्ताह अभियान चलाया जाएगा। इसके जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा को जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष चैनसिंह इन्दा को सह-संयोजक नियुक्त किया।
भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें स्थानीय उत्पादों एवं संस्थाओं को सूचीबद्ध करते हुए उनसे वर्युअल संवाद करना, 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर पैकेज की जानकारी प्रत्येक मण्डल स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने के लिये वर्युअल के माध्यम से जानकारी देना, शक्ति केन्द्र स्तर पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन करना एवं 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाना, गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन करना एवं गांधीजी के आदर्शो पर चलने के लिये आमजन को जागरूक करना आदि है। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल के मार्गदर्शन मेें आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button