Birthday Special : 76 के हुए जावेद अख्तर, ताश खेलने वाली पहली पत्नी से की शादी

17 जनवरी को जावेद अख्तर 76 वर्ष के हो गएl स्क्रिप्ट राइटर और गीतकार जावेद अख्तर से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य हम आपके लिए लेकर आए हैंl

जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में हुआ हैl उनके पिता का नाम जान निसार खान और माता का नाम साफिया सिराजुल हक हैl

जावेद अख्तर के पिता जान निसार खान बॉलीवुड में गीतकार थे और उर्दू के कवि थेl वहीं उनके दादा मुझ्तर खैराबादी भी एक कवि थेl

कौन हैं जावेद अख्तर की पहली पत्नी-

जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से शादी की थी। दोनों का जन्मदिन एक ही दिन होता है। हनी ईरानी और जावेद अख्तर की पहली मुलाकात साल 1972 में आई फिल्म सीता और गीता के दौरान हुई थीं।

हनी ईरानी ने बताया कि एक बार ताश में जावेद अख्तर हार रहे थे। मैंने जावेद से कहा कि लाओ मैं तुम्हारे लिए कार्ड निकालती हूं।

जावेद अख्तर ने कहा कि अगर ये पत्ता अच्छा निकला तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। किस्मत से पत्ता अच्छा निकला। तब जावेद बोले, चलो-चलो अभी शादी कर लेते हैं।

जावेद अख्तर की शादी हनी ईरानी से 1972 में हुई हालांकि दोनों ने 1985 में तलाक ले लियाl

इसके बाद जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से शादी कीl जावेद अख्तर को पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 8 फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट लिरिक्स के लिए मिले हैंl

जावेद अख्तर को पद्मश्री, पद्मभूषण और साहित्य अकैडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हैl इन दिनों जावेद अख्तर कंगना रनोट के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में हैl

जावेद अख्तर के बच्चों का नाम फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैl

जावेद अख्तर लखनऊ के कॉल्विन तालुकदार कॉलेज में पढ़े हुए हैंl इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ पार्टनरशिप की थीl

सलीम-जावेद की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में हिंदी सिनेमा को दी हैl दोनों की दोस्ती ‘सरहदी लुटेरा’ के सेट पर हुईl

सलीम खान इस फिल्म में अभिनेता थेl वहीं जावेद अख्तर फिल्म के डायलॉग राइटर थेl

जावेद अख्तर को फिल्म लिखने का ऑफर तब दिया गया क्योंकि ओरिजिनल डायलॉग राइटर मौजूद नहीं हो पाया थाl

 

Related Articles

Back to top button