बिहार : भाजपा ने प्रत्याशियों का एलान नही किया तो नाराज़ पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद चौरसिया ने किया बड़ा विरोध

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तक भाजपा ने अपने प्रत्याशियों का एलान नही किया है, लेकिन रोहतास जिले के नोखा 211 विधानसभा में संभावित प्रत्याशी पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया का विरोध तेज हो गया है। पूर्व विधायक के विरोध में राजपुर में एक सभा की गई। जिसमें सैकड़ो की सँख्या में लोगो ने कई बातो को लेकर नाराजगी व्यक्त किया।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्ञानचंद साह ने कहा कि इस बार नोखा विधानसभा से भाजपा स्थानीय उमीदवारों का सीट तय करे, क्योंकि रामेश्वर प्रसाद चौरसिया जितने के बाद अपने क्षेत्र में कभी नही दिखे है। वहीं स्थानीय प्रत्याशी की सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कोरोना काल हो या किसी भी अन्य मदद करने वाले कोई व्यक्ति है तो वो इंजीनियर राजीव रंजन पांडेय है।

वही राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल मे ई० राजीव कुमार पाण्डेय ने सभी धर्म, जाति, समुदायों को लिए बढ़-चढ़कर काम किया है। सभी लोगो का दिलो में बसे हुए है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का दामन नही छोड़ेंगे और ना उनसे कोई लगाव नही रखेगे।

Related Articles

Back to top button