Bihar chunav : योगी ने साधा कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर निशाना, बोले- आतंकवाद, नक्सलवाद को दे रहे है बढ़ावा

बिहार (Bihar) के पालीगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर साधा निशाना।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस उन लोगों का साथ दे रही हैं जो देश को तोड़ने की बात कर रहे है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जो लोग भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की मंशा के साथ भारत के उच्च संस्थानों में नारेबाजी कर रहे है और इसमें कांग्रेस और आरजेडी को उनका समर्थन हो, इससे बड़ा दुर्भाग्य भारत की राजनीति में हो ही नहीं सकता है। ये लोग देश में आतंकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा देने की साजिश रच रहे हैं। हम उनकी साजिशो को सफल नहीं करने देंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को विकास और सुशासन का मॉडल दिया है। बीजेपी और नीतीश कुमार का ये गठबंधन विकास और सुशासन का एक अनूठा गठबंधन होगा।

 

Related Articles

Back to top button