बिहार विधानसभा चुनाव : सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जय महाभारत पार्टी

पटना। जय महाभारत पार्टी बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भगवान श्री अनंत विष्‍णु ने की। उन्‍होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव बिहार के लिए बेहद अहम है। यह बिहार के भविष्य को तय करने वाला चुनाव है। उन्‍होंने कहा कि हमारी पार्टी की प्राथमिकता बिहार के लोगों को रोजगार से जोड़ने की है। आज बिहार में बेरोजगारी एक प्रमुख समस्‍या है, जो प्रदेश के विकास के मार्ग को अवरूद्ध करता है। इसके अलावा हम कृषि को विकसित कर किसानों की समृद्ध करना चाहते हैं। हमारी पार्टी स्थानीय लोगों के साथ जुड़ने, क्षेत्र के विकास और समस्याओं को हल करने के लिए विधानसभा में भी विधायक के लिए स्थायी कार्यालय सह निवास की स्थापना भी करेगी, ताकि जनता की समस्‍या का समाधान स्‍थानीय स्‍तर पर ही हो सके। हम महिला सशक्तिकरण के भी पक्ष धर हैं। बिहार में महिलाओं के विरुद्ध बीते दिनों जो अपराध हुए हैं, वो बेहद कष्टदायक हैं। इस मौके पर बिहार प्रभारी प्रणाम देवी, बिहार संयोजक जयमूर्त कुमार, बिहार प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, सलाहकार डॉ. विजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button