नीतीश कुमार के इस करीबी नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, आरजेडी मे मच गया बवाल!

लगातार अपने नेताओं की बयानबाजी से परेशान आरजेडी ने अपने नेताओं को निर्देश दिया है कि महागठबंधन और सरकार को लेकर आधिकारिक रूप से

बिहार सरकार को एक और बड़ा झटका लगा है। बिहार सरकार में मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुधाकर सिंह नीतीश सरकार में कृषि मंत्री थे, लेकिन अब उन्होंने अपना इस्तीफा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंप दिया है। सुधाकर सिंह के इस्तीफे की पुष्टि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की है। जगदानंद सिंह सुधाकर सिंह के पिता भी हैं।

 

बिहार सरकार में कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह ने पिछले कुछ हफ्तों से कई ऐसे बयान दिए जिससे वह चर्चा में रहे। उन्होंने अपने ही विभाग में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। सुधाकर सिंह ने यह बयान देते हुए विवाद खड़ा कर दिया था कि उनके विभाग के सारे अधिकारी चोर है और इस विभाग के प्रमुख होने के नाते वह चोरों के मुखिया हैं। सुधाकर सिंह ने यह भी कहा था कि हमारे ऊपर भी कई सरदार मौजूद है और यह वही पुरानी सरकार है और इसके चाल चलन पुराने हैं। सुधाकर सिंह ने जनता से आग्रह करते हुए कहा था कि सरकार को लगातार आगाह करते रहना होगा।

बता दें कि जब सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री बनाया गया था, उस दौरान भी उनके ऊपर काफी सवाल उठे थे। दरअसल सुधाकर सिंह के ऊपर चावल घोटाले का मामला दर्ज है। यह चावल घोटाला 2013-14 में हुआ था। उन पर आरोप है कि उन्होंने चावल जमा नहीं करवाए थे बल्कि गबन कर गए थे। रामगढ़ थाने में उन पर केस हुआ था।

 

वहीं लगातार अपने नेताओं की बयानबाजी से परेशान आरजेडी ने अपने नेताओं को निर्देश दिया है कि महागठबंधन और सरकार को लेकर आधिकारिक रूप से सिर्फ तेजस्वी यादव ही बयान देंगे। अन्य किसी नेता को बयानबाजी करने से साफ मना किया गया है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने यह निर्देश जारी किया है।

 

इससे पहले बिहार सरकार में मंत्री रहे कार्तिकेय सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। कार्तिकेय सिंह पर कई मुकदमे दर्ज थे और वह एक मामले में फरार चल रहे थे। इसके बावजूद कार्तिकेय सिंह को आरजेडी कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री बनाया गया था। लेकिन उनके मंत्री बनने के बाद विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद नीतीश कुमार ने उनका विभाग बदल दिया। विभाग बदले जाने के कुछ दिन बाद कार्तिकेय सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। अब तक नीतीश सरकार के दो मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं और दोनों आरजेडी कोटे से हैं।

Related Articles

Back to top button