Bigg Boss 19 Finale Week: Salman Khan ने क्यों ठोका Gaurav Khanna को सलाम? Promo में खुला बड़ा राज
Bigg Boss 19 अपने फिनाले वीक में पहुंचा सलमान खान ने गौरव खन्ना के गेम की तारीफ की Weekend Ka Vaar में घरवालों की होगी कड़ी क्लास

टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस-19 अब अपने फिनाले वीक में पहुंच चुका है। आज आखिरी Weekend Ka Vaar प्रसारित होगा, जहां सलमान खान एक बार फिर स्टेज पर आकर घरवालों की क्लास लगाने वाले हैं। इस बीच JioCinema/Hotstar ने नया प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान खान की एक खास टिप्पणी चर्चा में है। दरअसल, प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान गौरव खन्ना के गेम से इतने इम्प्रेस हुए कि उन्होंने ऑन-स्टेज उन्हें सलाम ठोक दिया। सलमान ने यहां तक कह दिया, “अगर ये आपकी असली पर्सनालिटी है तो आपको दाद… और अगर ये गेम है तो भी हैट्स ऑफ!”
क्यों बोला सलमान खान ने Gaurav को ‘हैट्स ऑफ’?
वीकेंड का वॉर में सलमान घरवालों से पूछते हैं कि उन्हें कौन ऐसा लगता है जो 14 हफ्तों में भी खुलकर नहीं खेला? इस पर घरवालों की राय सामने आती है: तान्या मित्तल, गौरव की डुअल पर्सनालिटी दिखती है। अमाल, शुरुआत से ही कैलकुलेटिव माइंडसेट से खेले हैं। फरहाना, सभी के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखे। प्रणीत ,थोड़ा सेफ गेम खेलते हैं। सबकी बात सुनने के बाद सलमान कहते हैं कि गौरव खन्ना ने 14 हफ्तों तक लगातार एक ही तरह का गेम खेला है। अगर ये उनकी रियल पर्सनालिटी है तो काबिले तारीफ है… और अगर ये सिर्फ गेम है, तो भी वह इसे बेहतरीन तरीके से निभा रहे हैं। आज Weekend Ka Vaar का पहला हिस्सा टेलीकास्ट होगा और उम्मीद है कि सलमान खान घरवालों की जमकर क्लास लगाएंगे।



