म्युनिसिपल परफॉरमेंस इन्डेक्स में भोपाल देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल, केन्द्र सरकार के ईज ऑफ लिविंग के तहत ‘म्युनिसिपल परफॉरमेंस इन्डेक्स’ में भोपाल देश में तीसरे स्थान पर आया है। देश भर के 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में भोपाल को यह गौरव मिला है।आधिकारिक जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कल 111 शहरों की म्युनिसिपल परफॉरमेंस इन्डेक्स के आधार पर रैकिंग जारी की है।

रैकिंग दिल्ली से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जारी की है। यह इंडेक्स म्युनिसिपल की सेवाओं का मूल्यांकन कर तैयार किया गया है। इसके तहत प्रदत्त सेवा वित्त, म्युनिसिपल में उपयोग की जाने वाली आधुनिक तकनीक, गवर्नेस और इसके साथ ही ईज ऑफ लिविंग के तहत जीवन स्तर, आर्थिक क्षमता, स्थिरता और सिटीजन परसेप्शन को आधार बनाया गया है।

ये भी पढ़ें-शिवराज को मोदी समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

भोपाल की इस उपलब्धि पर संभागायुक्त सह प्रशासक कवीन्द्र कियावत, कलेक्टर अविनाश लवानिया, आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल के.व्ही.एस. चौधरी और भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदित्य सिंह ने नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नगर वासियों को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button