भोपाल: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश महामंत्री

भोपाल। एक तरफ जहां प्रदेश में होने वाले उपचुनावों की घोषणा कर दी गई है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस में टूट का सिलसिला जारी है। बुधवार को एक प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सहित अन्य नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश भाजपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अशोक शर्मा (ग्वालियर), प्रदेश सचिव बसंत शर्मा, बलवंत शाक्य सांची एवं मांझी समाज के अध्यक्ष यशवंत मांझी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया एवं पार्टी में शामिल किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित अन्य नेता उपस्थित थे। इसके बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button