भोपाल : राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर CM शिवराज ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल : श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के प्रमुख नेता और विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल की आज मंगलवार को 5वीं पुण्यतिथि है। अशोक सिंघल 20 साल तक विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे और अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन से बेहद गहराई से जुड़े थे। 89 साल की उम्र में 17 नवम्बर 2015 को उनका निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि पर मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
मुख्मयंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर अशोक सिंघल को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, राम जन्मभूमि को राष्ट्रीय आंदोलन बनाने वाले स्व.अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि पर नमन! अंतत: अयोध्या की पावन धरा पर आपका सपना भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के रूप में आकार ले रहा है। धर्म और राष्ट्र के सच्चे प्रहरी को प्रणाम!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी अशोक सिंघल को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा ‘विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक व राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक परम आदरणीय अशोक सिंघल जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन, विनम्र श्रद्धांजलि।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संदेश में कहा ‘पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। अशोक सिंघल जी उन महान आत्माओं में से थे जिन्होंने अपना जीवन हिन्दूत्व को समर्पित कर दिया धन्य हो भारत की धरती मां जिसने ऐसी शख्सियत को जन्म दिया। पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि !!!

 

Related Articles

Back to top button