समाप्त हुई कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ।

12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा करने के बाद रविवार को समाप्त हुई कांग्रेस की मेगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन समारोह आज श्रीनगर में होगा। भारत जोड़ो यात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए 4,080 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान राहुल गांधी ने 12 जनसभाओं, 100 से अधिक बैठकों, 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। तमिलनाडु से केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश होते हुए जम्मू-कश्मीर तक इस यात्रा को पहुंचने में करीब पांच महीने लगे हैं। इस समारोह में शामिल होने के लिए 21 पार्टियों को आमंत्रण भेजा गया है जबकि पांच राजनीतिक दलों से किनारा कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक आमंत्रित दलों में केवल 12 विपक्षी दल सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे। वहीं कुछ दल सुरक्षा कारणों से इसमें शामिल नहीं हो रहे हैं। इस पूरे सफर में कांग्रेस पार्टी ने 14 राज्यों से होते हुए 4000 किलोमीटर का सफर तय किया।

Related Articles

Back to top button