महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे शरद पवार, क्या होगा उद्धव ठाकरे का पक्ष!

शरद पवार ने कहा, यह यात्रा कांग्रेस पार्टी की है लेकिन इसके जरिए समाज में परिवर्तन लाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए दूसरे दलों से भी कई नेता इस यात्रा में शरीक होंगे। बता दें कि इसी साल जून में यहां महाविकास अघाड़ी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आंध्र प्रदेश पहुंच चुकी है। अब तक कई नेता इस यात्रा में भाग ले चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह यात्रा जब महाराष्ट्र पहुंचेगी तो बहुत सारे विपक्षी नेता इसका हिस्सा बनेंगे। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 2024 को साधने की कोशिश कर रही है। महाराष्ट्र पहुंचने पर एनसीपी नेता शरद पवार भी राहुल गांधी का साथ देने पहुंच सकते हैं। आम चुनाव से पहले इस यात्रा में पवार के शामिल होने से विपक्षी एकता का संदेश देने की कोशिश होगी।

 

शरद पवार कांग्रेस की इस यात्रा की तारीफ पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि यह यात्रा समाज में सौहार्द स्थापित कर रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें कांग्रेस नेताओं की तरफ से यात्रा में सम्मिलित होने का न्योता मिला है।अशोक चह्वाण और बालासाहेब थोराट भी यात्रा में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस का यह कारवां 7 नवंबर तक महाराष्ट्र पहुंच सकता है।

शरद पवार ने कहा, यह यात्रा कांग्रेस पार्टी की है लेकिन इसके जरिए समाज में परिवर्तन लाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए दूसरे दलों से भी कई नेता इस यात्रा में शरीक होंगे। बता दें कि इसी साल जून में यहां महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर गई है जिसमें एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना सहयोगी थी। एकनाथ शिंदे ने 40 विधायकों को साथ लेकर विद्रोह कर दिया था। बाद में उन्होंने भाजपा के समर्थन से सरकार बना ली। हालांकि उद्धव ठाकरे ने यात्रा में शामिल होने के बारे में अब तक कुछ नहीं कहा है।

 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को शुरू हुई थी और यह यात्रा 150 दिनों में 12 राज्यों में पहुंचेगी। कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। कन्याकुमार से शुरू हुई यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में जाकर खत्म होगी। राहुल गांधी इस यात्रा की अगुआई कर रहे हैं। अब तक यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश तक पहुंच चुकी है।

Related Articles

Back to top button