न्यूज़ीलैंड को वर्ल्डकप हराने वाला “न्यूज़ीलैंडर ऑफ ईयर” की रेस में!

आईसीसी वर्ल्ड कप इंग्लैंड जीत गई है और फाइनल की जीत में सबसे बड़ा योगदान न्यूज़ीलैंड में जन्मे इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का रहा था | अब बेन स्टोक्स को ‘न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर’ के लिए नामित किया गया है | यानी न्यूजीलैंड से वर्ल्ड कप छीनने वाले इंग्लैंड के स्टोक्स इस प्रतिष्ठित सम्मान की रेस में हैं | न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी इस अवॉर्ड के लिए नामित किए गए हैं | 14 जुलाई को लॉर्ड्स में स्टोक्स की शानदार 84 रनो की पारी की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने फाइनल मुकाबला टाई कराया | इसके बाद सुपर ओवर भी टाई रहा और इसके बाद मैच में ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर इंग्लैंड की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया |

जब बेन स्टोक्स 12 साल के थे उस समय वे अपने परिवार के साथ इंग्लैंड चले गए थे | न्यूजीलैंड के लिए रग्बी लीग खेल चुके उनके पिता गेरार्ड तब इंग्लैंड में कोचिंग दे रहे थे | इसके बाद से ही स्टोक्स इंग्लैंड में रह रहे हैं, हालांकि उनके पैरेंट्स गेरार्ड और डेब क्राइस्टचर्च लौट गए थे | अब न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के चीफ जज कैमरन बैनेट ने कहा, ‘स्टोक्स भले ही ब्लैक कैप्स के लिए नहीं खेल रहे हों, लेकिन वह क्राइस्टचर्च में पैदा हुए हैं, जहां अब उनके माता-पिता रहते हैं |’ कैमरन ने कहा कि जिस तरह से विलियमसन ने फाइनल और पूरे विश्व कप में विनाशकारी निराशा के बीच खुद को खड़ा रखा, वह कीवियों के साथ गूंजता रहा |

न्यूजीलैंड में जन्मे स्टोक्स को कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन, न्यूजटॉक जेडबी होस्ट साइमन बार्नेट, पूर्व लीग स्टार मनु वेतुवेई और क्राइस्टचर्च मस्जिद पर हुए हमलों के बाद हीरो बनकर उभरे अब्दुल अजीज के साथ इस अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है |

Related Articles

Back to top button