बेगूसराय के सबसे अमीर विधायक कुंदन कुमार सिंह: लग्जरी कार, ज्वेलरी और पुणे-बेगूसराय में प्रॉपर्टी

बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार सिंह की संपत्ति 10.56 करोड़ रुपए है। उनके पास लग्जरी कार, हथियार, पुणे-बेगूसराय में प्रॉपर्टी और निवेश हैं। पांच वर्षों में संपत्ति में 1.1 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई, जबकि कर्ज बढ़कर 50.96 लाख रुपए पहुंच गया।

बेगूसराय: बेगूसराय सदर सीट से बीजेपी के कुंदन कुमार सिंह की कुल संपत्ति 10.56 करोड़ रुपए है। इनके पास फॉर्च्यूनर और इनोवा क्रिस्टा जैसी लग्जरी कारें हैं। हथियारों के शौक़ीन कुंदन ने 3.75 लाख रुपए का पिस्तौल और 40 हजार रुपए की राइफल खरीदी है।

बैंक बैलेंस, कैश और ज्वेलरी

नामांकन के समय उनके पास 3.40 लाख रुपए कैश था। ज्वेलरी में 250 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिसकी कीमत 12.06 लाख रुपए है। पत्नी शिप्रा सिंह के पास 7.5 लाख रुपए कैश है। विभिन्न बैंकों में कुल जमा 53.17 लाख रुपए, फिक्स डिपॉजिट 18.03 लाख और शेयर में 35.80 लाख रुपए हैं।

पुणे और बेगूसराय में जमीनघर

कुंदन कुमार के पास बेगूसराय में 2.66 करोड़ रुपए की कृषि योग्य जमीन है। पुणे में 1.45 करोड़ रुपए की कृषि योग्य जमीन और दो घर हैंएक 1787 स्क्वायर फीट का 90 लाख रुपए का और दूसरा 742 स्क्वायर फीट का 70 लाख रुपए का। पुणे में 797 स्क्वायर फीट की 70 लाख रुपए की कॉमर्शियल प्रॉपर्टी भी है।

संपत्ति में वृद्धि और कर्ज

2020 में उनकी संपत्ति 9.46 करोड़ रुपए थी, जो 2025 में बढ़कर 10.56 करोड़ रुपए हो गई। विधायक बनने के बाद उन्होंने 29.86 लाख रुपए में दो लग्जरी वाहन खरीदे। इस दौरान कर्ज बढ़कर 50.96 लाख रुपए हो गया। 2020-21 से 2024-25 तक उन्होंने 1.55 करोड़ रुपए का आयकर रिटर्न भरा।

Related Articles

Back to top button