बेगूसराय : जवाहरलाल नेहरू के सूत्र के कारण अग्रणी देशों की सूची में शामिल है भारत : कांग्रेस

बेगूसराय : देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 132 वीं जयंती पर शनिवार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर यहां  कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू भारत के शिल्पकार थे। पूरे विश्व को पंचशील का सिद्धांत एवं भाईचारे का संदेश दिया। आज भारत अगर विभिन्न भाषाओं का देश होते हुए भी एक है तो यह नेहरू जी की देन है। विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान का निर्माण हुआ तो वह पंडित नेहरू की देन है और यही कारण है कि एक साधारण व्यक्ति भी देश का प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति बनने की तमन्ना रखता है।

पंडित नेहरू ने भारत को संभाल कर एक सूत्र में बांध दिया और आज भारत  विश्व की अग्रिम देशों के सूची में दर्ज है। कल-कारखाना विहीन भारत में सेल, गेल, भेल की स्थापना करके देश की आर्थिक स्थिति मजबूत कर दिया और आईआईटी एवं आईआईएम आदि शैक्षणिक संस्थान बनाकर अग्रणी देशों में अपनी शैक्षणिक संस्थान का डंका बजाया। उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार ने कहा कि किसानों के लिए को-ऑपरेटिव सोसाइटी की स्थापना कर कृषि को समृद्ध करने का मौका दिया। इसका उदाहरण हैंं हिंदुस्तान फर्टिलाइजर और कॉ-आपरेटिव बैंक। ग्रामीण किसान के लिए सिंचाई का साधन देकर किसान के लिए समृद्धि का द्वार खोल दिया। मौके पर रामस्वरूप पासवान, रत्नेश कुमार टुल्लू, ब्रजेश कुमार प्रिंस, राम पदारथ यादव, मो. कुदुस, राघव कुमार एवं रूबी शर्मा समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button