बलिया गोलीकांड : कांग्रेस ने साधा योगी पर निशाना, मांगा इस्तीफा

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) : योगी सरकार की प्रदेश में सख्ती के बावजूद भी क्राइमरेट में कोई कमी नहीं हो रही है। प्रदेश के बलिया में दबंगों की फायरिंग की घटना के बाद से ही जिले में सभी के मन में डर का माहौल बना हुआ है। ऐसे में इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) ने घटना पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ससपेंड कर दिया है।

यूपी में उठे कानून व्यवस्था पर सवाल

विपक्षी दाल के नेताओ ने बलिया हत्याकांड के बाद से ही योगी सरकार को घेर लिया है। विपक्षी पार्टी के नेताओ ने कहा कि सत्ताधारी लोग खुलेआम कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं और यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था की ओर इशारा करती है। वही कांग्रेस पार्टी ने भी साधा योगी पर निशाना और मांगा इस्तीफा

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने इस घटना पर योगी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार खून से लथपथ है। बलिया की घटना शर्मसार करने वाली है। अधिकारियों के सामने सरेआम हत्या की और वह भाग भी गया। मुख्यमंत्री योगी कार्रवाई का दिखावा करते हैं। वह अपने मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को कब सलाखों के पीछे भेजेंगे।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात देखकर ऐसा लगता है कि यहां महा जंगलराज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों पर तो कार्रवाई करते हैं, मगर वारदातों में लिप्त भाजपा नेताओं और वरिष्ठ अफसरों पर कब कार्रवाई करेंगे। अगर मुख्यमंत्री में थोड़ी सी भी शर्म बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिये।

Related Articles

Back to top button