बड़ी खबर: BSP जॉइन करने पर Azam Khan ने तोड़ी चुप्पी, दिया चौंकाने वाला जवाब! अखिलेश-योगी दोनों हैरान!

सीतापुर: सपा नेता आजम खान मंगलवार दोपहर 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया। रिहाई के बाद आजम ने बसपा में शामिल होने की अटकलों पर कहा कि यह केवल वही लोग बता सकते हैं, जो अटकलें लगा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेल में उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की और फोन तक की इजाजत नहीं थी, इसलिए पांच साल तक वह पूरी तरह बाहर के संपर्क में नहीं रहे।

आजाद ने कहा- राजनीतिक रिश्ते नहीं, हमेशा साथ खड़ा रहूंगा

आजम के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनके राजनीतिक रिश्ते आजम खान के साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैंने कभी भी उनसे राजनीतिक बातें नहीं की। वे मेरे बड़े भाई जैसे हैं। मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा। मुझे नहीं पता कि उन्हें राजनीति में क्या मिला क्या नहीं, लेकिन नुकसान जरूर हुआ है।”

अखिलेश के सवाल पर मुस्कुराया और चुप रहे

जब पत्रकारों ने आजम से पूछा कि सपा सरकार बनते ही उनके ऊपर लगे सभी केस हटा दिए जाएंगे और उनका लखनऊ में स्वागत कैसे होगा, तो आजम मुस्कुराते हुए चुप रह गए। उन्होंने कहा, “मैंने किसी के साथ बुरा नहीं किया। मैंने दुश्मनों के साथ भी बहुत अच्छा सलूक किया।”

जेल में बिताए दिनों का शायराना अंदाज

जेल में बिताए समय पर आजम खान ने शायराना अंदाज में कहा:
“पत्ता पत्ता, बूटा बूटा हाल हमारा जानेगा।”
राजनीति में वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले अपनी सेहत ठीक करेंगे, और उसके बाद ही आगे सोचेंगे।

बसपा में शामिल होने की अटकलों पर फोकस

आजम खान ने रिहाई के बाद स्पष्ट किया कि बसपा में शामिल होने की अटकलों पर वह केवल यही कह सकते हैं कि यह अटकलें लगाने वाले ही बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि जेल में किसी से नहीं मिले और पांच साल तक बाहर के संपर्क में नहीं रहे।

Related Articles

Back to top button