विधानसभा अपडेट , जानिए आज के दिन क्या हुआ ?

  • वित्त मंत्री सुरेश ने सदन में आज ही आय व्यय के सम्पूर्ण प्रस्ताव को रखने के लिए कहा।
  • जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा यह लोकतंत्र की हत्या है, 10 मार्च तक चलाने के लिए कहा था , यह सरकार संविधान विरोधी है, इसलिये इसका हम विरोध करते है।
  • बसपा विधानमंडल दल नेता लालाजी वर्मा ने सदन में बोलते हुए कहा मुख्यमंत्री ने कहा था कि 90 दिन से ज्यादा हम सदन चलाएंगे, विपक्ष भी चाहता है सदन चले, लेकिन यह सरकार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है, ऐसा पहली बार हो रहा है बगैर प्रश्न काल न चला हो और अनुदान मांगो को रखा गया हो 10 मार्च तक सदन चले यही मैं चाहता हु
  •  नेता विधानमंडल दल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि मुझे लगता है कि यह पहली बार ऐसा सदन है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में पहली बार चुनकर आने वाले विधायकों की संख्या काफी ज्यादा है।
  • सरकार का यह कदम पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोकतंत्र की संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। जब प्रदेश में राम राज्य स्थापित है तो सरकार को आय व्यय की मांगों पर चर्चा कराने से भागना नहीं चाहिए।
  • सपा , बसपा , और कांग्रेस ने वॉक आउट किया , कहा सरकार जल्द ही सदन खत्म कर रही है यह अलोकतांत्रिक है
  • नेता विधानमंडल दल लालाजी वर्मा – आज सत्र स्थगित करने का विचार बना लिया है, अच्छा होता 10 मार्च तक चलता, लेकिन आप के नेतृत्व में अच्छी तरह चला, इसके लिए आपको धन्यवाद देता हूं, सभी को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। कम दिन ही सही लेकिन सदन ठीक ढंग से चला। इन्ही शब्दो के साथ सभी सदस्यों का धन्यवाद
  • आराधना मिश्रा नेता विधानमंडल कांग्रेस – आराधना मिश्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव में कहा की कम से कम 200 हैंड पम्प , 10 किलोमीटर सड़क दे , विधायको महंगाई भत्ता को बढाने का अनुरोध किया,
  • हँगामें के बीच सभी अनुदान मांगे पास हुई
  • संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना – सभी विधायकों को तीन करोड़ की विधायक निधि बहाल की गई। जैसे खर्च करते थे उसी नियमो में विधायक निधि बहाल की गई , विधानासभा सचिवालय के कर्मचारियों को 12500 रुपये,पुरस्कार धनराशि दिया गया।
  •  केशव मौर्य डिप्टी सीएम सदन बयान कहा इतना धमाकेदार सम्मान के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। और सभी सदस्यों को आश्वश्त करते हुए कहा जो भी प्रस्ताव आएगा वह सभी सड़क को पास किया जाएगा, सभी सड़के बनाई जाएंगी।
  • इसे लेकर विपक्ष ने कहा इसके गवाह नही बनेंगे बसपा ने सदन से बहिर्गमन किया। कांग्रेस ने भी बहिर्गमन किया , सपा ने भी बहिर्गमन किया।
  • संसदीय कार्य मंत्री ने अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव रखा विधानासभा अध्यक्ष ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया|

Related Articles

Back to top button