शुरू हुई बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां, एक्टिव हुए तेजस्वी यादव, साधा बिहार सरकार पर निशाना

2020 के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके चलते सियासी बयानबाजी और उसके साथ ही सियासी घमासान की खबरें आनी शुरू हो गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार सियासी मुद्दों पर लगातार कटाक्ष कर रहे हैं | वहीँ उन्होंने लालू प्रसाद यादव की राजनीति पर कटाक्ष भी किया। उसी के चलते राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी अब चुनावी अखाड़े में उतर चुके हैं और बयानबाजी कर रहे हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर बिहार में कानून व्यवस्था की बात की जाए, बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। भाजपा के कई मंत्री, NDA के कई सांसदों ने भी बयान दिए हैं कि बिहार में अपराध चरम सीमा पर है और गिरिराज सिंह जी ने एसपी की जो फटकार लगाई है वो तो हमने देखा ही है। तेजस्वी यादव ने अपने इस बयान के साफ कर दिया है वह आने वाले विधानसभा चुनाव के समय में उनका किस तरह का रवैया रहने वाला है। आपको बता दें कि नीतीश कुमार और राजद नेताओ के बीच लगातार सियासी घमासान जारी है। वहीँ पिछले लम्बे समय से तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगो से दूरी बनाई हुई थी। बिहार में जब चमकी बुखार का कहर था और बिहार में बाढ़ आने पर भी तेजस्वी यादव ने बिहार पर कोई टिपण्णी नहीं की थी और न ही वो बिहार में दिखाई दिए थे। ऐसे में तेजस्वी यादव ने अब बिहार में बढ़ते हुए अपराधों को लेकर नितीश सरकार पर निशाना साधा है। कही न कहि इसे विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। जिसके बाद से ही बिहार में इस समय पोस्टर वॉर भी छिड़ा हुआ है। पक्ष विपक्ष एक दुसरे के खिलाफ पोस्टर्स और बैनर्स छाप कर एक दुसरे पर निशाना साध रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button