उगाही के लिए आर्यन को फंसाया, साजिश के तहत की गई रेड

क्रूज ड्रग्स केस में एक और ट्विस्ट:गवाह ने पुलिस को बताया-

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में एक गवाह विजय पगारे ने मुंबई पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को बयान दिया है कि 2 अक्टूबर को क्रूज पर की गई रेड प्री-प्लान्ड थी और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कुछ लोगों ने इसलिए फंसाया ताकि इससे मोटा पैसा बनाया जा सके। बयान 4 नवंबर को दर्ज कराया गया।

सुनील पाटिल पर लगाया आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय पगारे ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से सुनील पाटिल नाम के एक शख्स के साथ रह रहा था। उसे पाटिल से कुछ रुपयों की उगाही करनी थी इसलिए उसने आर्यन खान केस को अपने सामने होते हुए देखा। इस केस से सुनील पाटिल का नाम शनिवार को जुड़ा जब महाराष्ट्र के BJP लीडर मोहित कंबोज ने कहा कि वह इस केस का मास्टरमाइंड है और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेताओं का करीबी है।

क्रूज ड्रग्स केस में साजिश होने की बात करने वाला गवाह विजय पगारे।

पगारे ने बताया कि उसने 2018 में सुनील पाटिल को एक काम करने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन उसने वह काम नहीं किया और पैसा भी नहीं लौटा रहा था, इसलिए पगारे ने सुनील का पीछा करना शुरू किया। अहमदाबाद, सूरत और मुंबई के ललित होटल और फॉर्च्यून होटलों में पगारे सुनील पाटिल के साथ था।

आर्यन को क्रूज से NCB दफ्तर लाने के समय की तस्वीर।

होटल में गोसावी और भानुशाली से मिला था पाटिल
पगारे के मुताबिक, सुनील पाटिल 27 सितंबर को नवी मुंबई में फॉर्च्यून होटल में रुका था। इसी होटल में केपी गोसावी के नाम पर भी एक रूम बुक था। रेड से कुछ दिन पहले होटल में BJP कार्यकर्ता मनीष भानुशाली ने केपी गोसावी और सुनील पाटिल से मुलाकात की। होटल के कमरे में मनीष भानुशाली ने सुनील पाटिल को किस करते हुए कहा- बड़ा काम हो गया। अब हमें अहमदाबाद के लिए निकलना है, लेकिन पगारे को अपने साथ लेकर मत चलना। पगारे ने बताया कि इस समय उसे पता नहीं था कि किस बारे में बात हो रही है।

2 अक्टूबर को जब आर्यन को क्रूज से NCB दफ्तर लाया गया था तो किरण गोसावी ने आर्यन के साथ सेल्फी ली थी, जो वायरल हो गई थी।

3 अक्टूबर को मनीष भानुशाली नवी मुंबई में अपने होटल रूम में लौटा और यहां उसने विजय पगारे से मुलाकात की। उसने पगारे को बताया कि वह अपना पैसा लेने आया है। इसके बाद दोनों NCB ऑफिस गए। पगारे ने बताया कि रास्ते में भानुशाली ने फोन पर बात करते समय पूजा, सैम और मयूर का नाम लिया। भानुशाली ने यह भी कहा कि गोसावी का फोन बंद आ रहा है और इस बात की आशंका है कि वह पैसे लेकर फरार हो गया है।

रेड की खबरें देखकर पता चला कि सब साजिश के तहत हुआ
NCB दफ्तर पहुंचने के बाद विजय पगारे ने देखा कि वहां मीडिया मौजूद है और आर्यन खान को हिरासत में लिया गया है। बाद में उसने क्रूज पार्टी में हुई रेड की खबर देखी और उसमें मनीष भानुशाली और केपी गोसावी को आर्यन और अरबाज को ले जाते देखा। इस वक्त उसे समझ आया कि रेड पहले से प्लान करके की गई थी। पगारे ने बताया कि उसने आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मानशिंदे ने उसकी बात नहीं सुनी।

विजय पगारे ने बताया कि सुनील पाटिल ने उसे हिदायत दी थी कि उसके मामलों में दखल न दे। पाटिल की सारी मीटिंग होटलों में होती थी और उससे मिलने आने वालों में सैम डिसूजा भी शामिल था। क्रूज रेड से पहले पाटिल ने पगारे को बताया कि उसे एक काम करना है और वह जल्द ही पैसे लौटा देगा। पगारे ने कहा कि मुझे बाद में समझ आया कि पैसा इस रेड से आएगा।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button