आप की जीत की ख़ुशी के बीच अरविन्द केजरीवाल की पत्नी का मनाया गया जन्मदिन, आप मुख्यालय में काटा गया केक

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। चुनाव के नतीजों में शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी रुझानों में आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। वही बीजेपी और कांग्रेस को बुरी तरह से आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में पछाड़ दिया है। हालांकि पिछली बार के मुताबिक इस बार आम आदमी पार्टी की सीटें कुछ कम जरूर हुई है। शुरुआत में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिछड़ रहे थे | वहीं अब मनीष सिसोदिया ने तेजी से बढ़त बनाते हुए बीजेपी नेता को काफी पीछे छोड़ दिया है। जिससे मनीष सिसोदिया अब जीतते हुए नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी की जीत का मौका है और आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता का भी

Live : यहाँ जानिए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

 

अरविंद केजरीवाल की पत्नी का जन्मदिन आज आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में मनाया गया। इस दौरान पार्टी मुख्यालय में आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद थे। मुख्यालय में केक काटकर अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी का जन्म दिवस मनाया। वही जीत की खुशी में आम आदमी पार्टी मुख्यालय के बाहर भारी संख्या में लोग जमा हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी मुख्यालय में आयुष कार्यकर्ताओं ने लोगों को बूंदी के लड्डू भी बांटे। अरविंद केजरीवाल ने इस चुनाव में शुरुआत से ही कहा था की लोग इस बार विकास पर वोट डालेंगे। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कहां था कि पहली बार ऐसा होगा कि लोग दिल्ली में हुए काम को लेकर वोट डालने जाएंगे।

 

Live : यहाँ जानिए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

Live : यहाँ जानिए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

 

 

https://www.youtube.com/watch?v=SHDVUQQlZW4

Related Articles

Back to top button