क्या दिल्ली वासियों से किए हुए वादे पूरे कर पाएंगे केजरीवाल ? आज से संभाला मुख्यमंत्री पद का कार्यभार

दिल्ली विधानसभा चुनाव भारी मतों से जीत कर दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार बना ली है। तीसरी बार अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शीला दीक्षित के बाद अरविंद केजरीवाल ऐसे नेता है जिन्होंने लगातार तीन बार मुख्यमंत्री पद संभाला है। कल अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। साथ ही उनके नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। वहीं आज अरविंद केजरीवाल ने अपना मुख्यमंत्री पदभार संभाल लिया है।

वहीं दिल्ली दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और इमरान हुसैन ने भी अपना कार्यभार संभाला लिया है। बता दे की केजरीवाल सरकार में पिछली बार के मंत्रियों ने इस बार भी शपथ ग्रहण की। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण करने के बाद शुभकामनाएं दी थी।

बता दें कि केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अरविंद केजरीवाल ने न्योता दिया था। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दौरे पर गए हुए थे। जिसके कारण वह अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आ सके थे। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल को ट्वीट कर बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि, “मैं अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई देता हूं। उनके नए कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

 

https://www.youtube.com/watch?v=O0CNfD5JC6I

Related Articles

Back to top button