अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, पूछा क्या है Mr. V से रिश्ता।

भाजपा के मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुणे में अरविंद केजरीवाल व सम्पूर्ण आम आदमी पार्टी पर धावा बोल दिया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है वा उनसे सीधा प्रश्न किया है की उनका विजय नायर से क्या खास रिश्ता है। विजय नायर का नाम शराब घोटाले में आने के बाद भी अरविंद केजरीवाल उसे स्वीकार नही कर रहे थे व इस बात पर मखौल बना रहे थे की ऐसा हो नहीं सकता। देखते ही देखते अब आम आदमी पार्टी के कई नेता ED की गिरफ्त में आते जा रहे है।

अनुराह ठाकुर ने सवाल उठाते हुए पूछा कि विजय नायर एक्साइज पॉलिसी की मीटिंग्स का हिस्सा बनते थे और अगर बनते थे तो किस अधिकार से बनते थे?
अनुरह ठाकुर ने कहा की जब अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी इतनी साफ है तो उन्हें किस बात का डर है जांच एजेंसियों को अपना काम करने दे।

Related Articles

Back to top button