अनूपपुर : भाजापा सरकार जो कहती है, वह जरूर करती हैः शिवराज सिंह चौहान

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो कहती है, वह जरूर करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू- कश्मीर से 370 को हटाकर तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अयोध्या मे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निर्माण प्रारंभ करके इसे शब्दश: साबित किया है। अनूपपुर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के चुनाव प्रचार के लिये पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार की सुबह कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए इसे व्यापार बोर्ड के माध्यम से दूर करने की बात कही। उन्होंने बिसाहूलाल सिंह को जाने वाला वोट अन्तत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करेगा। कमलनाथ हमेशा पैसों की कमी का रोना रोते रहे। यदि पैसों का रोना रोते रहे तो काहे के मुख्यमंत्री।

चौहान ने कांग्रेस पर करारा वार करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में बिसाहूलाल सिंह का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मेडिकल- इंजीनियरिंग जैसी उच्च शिक्षा की फीस सरकार भरेगी। वल्लभ भवन को कमलनाथ ने दलालों का अड्डा बना दिया। उन्होने व्यापारी बोर्ड का गठन करके व्यापारियों की समस्या दूर करने की बात कही। मुख्यमंत्री होने के बावजूद चैन से नहीं बैठा हूँ। चौथी बार मुख्यमंत्री बना हूँ,यह प्रयास है कि प्रदेश की जनता के लिये सर्वश्रेष्ठ कार्य कर सकूं।

इस दौरान बिसाहूलाल सिंह, मीना सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, सांसद गणेश सिंह, हिमाद्री सिंह, मनीषा सिंह, रामलाल रौतेल, रुपमति सिंह, ब्रजेश गौतम, राजेश पाण्डेय, बुद्धसेन पटेल, नरेन्द्र मरावी, सुदामा सिंह, दिलीप जायसवाल, अनिल गुप्ता, विक्रम सिंह, रामदास पुरी, आधाराम वैश्य,उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी,जितेन्द्र सोनी, राम अवध सिंह, मिथिलेश पयासी, आशुतोष अग्रवाल सहित कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button