अनूपपुर : भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

अनूपपुर। प्रदेश खाद्य मंत्री एवं अनूपपुर भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी राजवती सिंह के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी राजवती सिंह की शिकायत पर धारा 294, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

उल्लेखनीय हैं कि मंगलवार को कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी राजवती सिंह की अगुवाई में सैकड़ों महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता द्वारा हाथ में चूड़ी लेकर बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते कोतवाली अनूपपुर में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाते हुए धारा 294, 506 एवं आईटी एक्ट की धारा 66 के अंतर्गत अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, राजवती सिंह ने अपनी शिकायत में खाद्य मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह द्वारा सार्वजनिक रूप से अश£ील शब्द बोलकर क्षोभ कारित करने एवं उसके सातित्व पर लाछंन लगाए जाने पर उनके विरूद्ध आपराधिक मामला पंजीबद्ध किया जाए। उनके पति विश्वनाथ सिंह जो अनूपपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से उम्मीदवार है। 19 अक्टूबर एवं 20 अक्टूबर को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह द्वारा दिए गए साक्षात्कार में उन्हें अमर्यादित शब्दों से लांछित किया गया था।

Related Articles

Back to top button