कांग्रेस का हाथ छोड़ सपा में शामिल हुई अन्नू टंडन, प्रियंका पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज (सोमवार) को पार्टी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस की। जहा उन्होंने कांग्रेस पार्टी की पूर्व विधायक विधायक को सपा पार्टी से जुड़ने की शुभ कामनाएं दी है। आपको बता दे की अब अन्नू टंडन ने कांग्रेस का दमन छोड़ सपा का झंडा पकड़ लिया है। इस प्रेस वार्ता के दौरान अन्नू टंडन ने अपने समर्थको से बांगरमऊ विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जितने की अपील की।

कांग्रेस नेता अन्नू टंडन ने बीते 29 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अन्नू टंडन ने कहा था कि उन्हें इतना दुख 2019 का लोकसभा चुनाव हारने का नहीं हुआ जितना पार्टी संगठन की तबाही और बिखराव देखकर हो रहा है।
इसके साथ अखिलेश यादव ने आज आजम खान से मिलने की बात कही उन्होंने कहा की “जब वह जेल से आएगे तो उनसे मुलाकात जरूर करेंगे।

Related Articles

Back to top button