जानिए क्यों हुआ मुंबई मेट्रो के समर्थन में आए अमिताभ का विरोध!

महाराष्ट्र(Maharashtra) में मेट्रो लाइन बिछाने के लिए आरे जंगलों को काटने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश के खिलाफ महाराष्ट्र के सभी लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले इसको लेकर आरे जंगल के बाहर 5 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला भी बनाई थी। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां इस मानव श्रृंखला का हिस्सा बने थे। इन हस्तियों में श्रद्धा कपूर, दिया मिर्ज़ा, रवीना टंडन, रणदीप हुड्डा, अनुष्का शर्मा, इशा गुप्ता, एशा देओल शामिल हैं।

जहाँ सभी हस्तियां इन पेड़ों की कटाई के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं, वहीँ अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) ने मुंबई मेट्रो के समर्थन में एक ट्वीट किया। जिसके बाद भारतीय सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) का ट्वीट वायरल होने लगा। अमिताभ बच्चन ने इस ट्वीट पर कई लोग ने नाराजगी जताते हुए उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

अक्षय कुमार ने भी किया समर्थन

इस विरोध प्रदर्शन के बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार(Akshay Kumar) ने भी मेट्रो का समर्थन किया है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह मेट्रो में सफर करते दिख रहे हैं। उन्होंने दो घंटे के सफर को 20 मिनट में पूरा कर लेने की खुशी भी जाहिर की।

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) ने बताया है कि वो घाटकोपर में शूटिंग कर रहे थे। उन्हें वहां से वर्सोवा जाना था। इसके लिए उन्होंने जब मैप पर ट्रैफिक का हाल चेक किया, तो उस पर अनुमानित समय दो घंटे से ज्यादा का दिखा रहा था। अक्षय भीड़ के बीच एक-दो गार्ड के साथ मेट्रो में सफर करने लगे, लेकिन उन्हें किसी ने भी नहीं पहचाना। इस बीच अक्षय कुमार ने मेट्रो का नजारा भी दिखाया। उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि ये एक ही ट्रांसपोर्टेशन है जो कि हाइट पर है इसलिए कितना भी पानी भर जाए ये प्रभावित नहीं होगा।’

ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) ने मुंबई मेट्रो के समर्थन लिखा था कि ‘यह प्रदूषण का समाधान है। मेरे एक दोस्त को मेडिकल सहायता तुरंत चाहिए थी। कार के बदले उसने मेट्रो से जाना सही समझा। उनसे बताया कि मेट्रो सुविधाजनक, तेज और सही है। यह प्रदूषण का समाधान है, अधिक पेड़ लगाओ, मैंने अपने बगीचे में लगाए हैं। क्या आपने लगाए?’

मुंबई में मेट्रो यार्ड के निर्माण पर ‘आरे वन’ में प्रदर्शन हो रहा है। ये प्रदर्शन 2700 से अधिक पेड़ों के काटे जाने को लेकर है। इस प्रदर्शन में मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी शामिल हुई थीं। प्रदर्शनकारियों ने बृहन्मुंबई नगर महापालिका के फैसले को बेतुका बताया। सोशल मीडिया पर लोग सरकार से इस फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button