झारखंड चुनाव में हार के बीच अमित शाह ने किया ये ट्वीट…

झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनना तय है इसी के साथ नेता हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना भी तय माना जा रहा है वहीँ इस पर सोरेन ने कहा कि जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया है, आज जनता की सेवा के लिए संकल्प का दिन है, जनता का आभार व्यक्त करते हैं |”

वहीँ अब झारखण्ड पर गृह मंत्री अमित शाह का भी ट्वीट आ गया है | उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है की “हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।

साथ ही उन्होंने लिखा कि “सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।”

Related Articles

Back to top button