अमित शाह के मुंबई दौरे पर हुई सुरक्षा में चूक, जानिए पूरा मामला 

गृह मंत्री अमित शाह ने अपना मुंबई का दो दिवसीय दौरा बुधवार को समाप्त किया जहां पे हुई इस घटना की खबर आज सामने आई |

अमित शाह के मुंबई दौरे पर हुई सुरक्षा में चूक, जानिए पूरा मामला

गृह मंत्री अमित शाह ने अपना मुंबई का दो दिवसीय दौरा बुधवार को समाप्त किया जहां पे हुई इस घटना की खबर आज सामने आई |

मुंबई में गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर उनकी सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए, गृह मंत्रालय का अधिकारी होने का दिखावा करके एक व्यक्ति नेता के करीब आया, और गिरफ्तार होने से पहले वह सारी प्रतिबंधित जग़ाहो पर खुले आम घूमता रहा |

गिरफ्तार व्यक्ति हेमंत पवार को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का निजी सचिव माना जाता हैं. जो की गृह मंत्रालय का आई कार्ड पहन के कई घंटो तक अमित शाह के इर्द गिर्द घूमता रहा, पुलिस नें बताया की उसने अपने आपको सुरक्षा व्यवस्था की देख रेख करने वाला एक अधिकारी बता कर पेश हुआ |

गिरफ्तार व्यक्ति दो कार्यक्रम में शामिल था जिनमें अमित शाह शामिल हुए थे, और उसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी देवेंद्र फड़नवीस के घर के बाहर भी देखा गया था |

यह खबर गृह मंत्री के एक अधिकारी नें मुंबई पुलिस को सूचित की, जिन्होंने पवार से फिर पूछताछ की, पुलिस को यह भी पता चला की वह व्यक्ति गृह मंत्री की सुरक्षा टीम की सूची में नहीं था, मामले में पवार को गिरफ्तार कर लिया गया है उसे पांच दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है|

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button