किसान हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों से मिलेंगे अमित शाह, बढ़ाएंगे हौसला

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर किसान ट्रैक्टर परेड (Farmers Tractor Parade) के दौरान हुई हिंसा में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Farmers Protest Red Fort Tractor Rally Delhi Internet Amit Shah: Police Use  Mild Lathicharge At Red Fort To Remove Protesters

उपद्रव में घायल हुए पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज उत्तरी दिल्ली के दो अस्पतालों का दौरा किया। इस दौरान गृह मंत्री ने घायल हुए पुलिसकर्मियों से हाल पूछा व उनको सांत्वना देने के साथ ही उनकी हौसला अफजाई भी की।

घायल पुलिसकर्मियों से मिलेंगे अमित शाह

Tractor rally: Amit Shah orders deployment of additional paramilitary  forces in Delhi | Hindustan Times

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों का हालचाल जानने के लिए दो अस्पतालों का दौरा करेंगे। 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में घायल हुए पुलिस कर्मियों को भर्ती कराया गया है।

घायल पुलिस कर्मियों से मिले अधिकारी, बंधाया ढाढस

Farmers' protest: Amit Shah holds meet to discuss security - Rediff.com  India News

बता दें कि उपद्रव में घायल सभी पुलिस कर्मियों को लाल बहादुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिनमें से कुछ पुलिस कर्मियों को उपचार के बाद छ्ट्टी दे दी गई थी व कुछ पुलिस कर्मियों को भर्ती किया गया था। वहीं पश्चिमी क्षेत्र की ज्वाइंट सीपी शालिनी सिंह भी बुधवार को उपद्रव में घायल पुलिस कर्मियों का हाल लेने के लिये पहुंची उन्होंने घायल पुलिस कर्मियों से उनकी तबीयत पूछी व उनसे बात कर उनका हौसला बढ़ाया उन्होने पुलिसकर्मियों के द्वारा ऐसे आपात समय में भी संयम बरतने पर उनकी प्रशंसा भी की।

दोनों पुलिस अधिकारियों के अपने जिलों में उपद्रव के दौरान घायल पुलिस कर्मियों का हाल जानने के लिये पहुंचने से घायल पुलिस कर्मियों को राहत मिली। शालिनी सिंह ने कहा कि यह दुर्भागय पूर्ण है पुलिस कर्मियों पर हमला करने वाले दोषियों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button