आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी पार्टी के जिला अध्यक्षो ने रखी अपनी बात

सभी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बताया कि वह विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पूरी तरह से तैयारी में जुट गए हैं

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तर प्रदेश में सभी राजनैतिक पार्टिया ज़ोरो शोरों से तैयारियां कर रही हैं व सभी राजनैतिक पार्टियां खुद को पूर्ण बहुमत से सत्ता हासिल करने का प्रयास कर रही हैं
इसी क्रम को जानने के लिए आज हमारी न्यूज़ नशा की टीम जनपद एटा के सभी राजनैतिक पार्टियों के जिलाअध्यक्ष से मिली व सभी से सत्ता हासिल करने के पीछे की तैयारी का हाल चाल जाना

इसी क्रम में जनपद एटा के समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष परवेज़ जुबेरी ने बताया कि-

अभी हाल में हुए त्रिष्ट्रीय पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी एक बड़ी पार्टी बनकर सामने आईं व आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत कि साथ सत्ता हासिल करेगी

इसी क्रम में प्रसपा कि जिलाअध्यक्ष शराफत हुसैन काले ने बताया कि पार्टी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवपाल सिंह यादव कि निर्देशानुसार पार्टी कि सभी कार्यकर्ताओं ने एक पहल चलाई
कि गाँव गाँव, पाँव पाँव कि तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्यता दिलाई व इसी सदस्य्ता कि दम पर हम 2022 में सरकार बनाएंगे

बात-चीत में कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनाने का दावा किया

वंही भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया 2022 में BJP उत्तर प्रदेश में फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और एक बार फिर से एटा की चारों विधानसभा सीट बीजेपी के पाले में जाएंगी

जब बहुजन समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर से पूछा गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि 2022 में बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी

Related Articles

Back to top button