Ali Khamenei की हमलों में मौत, परिवार के कई सदस्य भी मारे गए

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हमलों में मौत का दावा परिवार के कई सदस्य और 7 टॉप सैन्य अधिकारी भी मारे गए देश में 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक, 7 दिन का सार्वजनिक अवकाश

Iran news: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में मौत होने की खबर सामने आई है। ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से दावा किया गया है कि इन हमलों में खामेनेई के परिवार के कई सदस्य भी मारे गए। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी, पोती, बहू और दामाद की भी जान चली गई। हमलों के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खामेनेई की एक आखिरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “ईमान वालों में ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने अल्लाह से जो वादा किया था, उसे सच कर दिखाया। फिर उनमें से कोई अपनी मन्नत पूरी कर चुका (शहीद हो गया) और कोई इंतजार कर रहा है, और उन्होंने अपने इरादे में जरा भी बदलाव नहीं किया।” इस पोस्ट को अब उनके समर्थक अंतिम संदेश के तौर पर देख रहे हैं।

 

ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 शीर्ष अधिकारी भी ढेर

इससे पहले Israel Defense Forces (IDF) ने दावा किया था कि ईरान के सैन्य ठिकानों पर किए गए सटीक हवाई हमलों में रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारी मारे गए हैं। IDF ने X पर पोस्ट कर कहा, “इजरायली वायुसेना ने पूरे ईरान में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इन हमलों में ईरानी रक्षा नेतृत्व के सात वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराया गया है। दुनिया उनके बिना एक बेहतर जगह है।” मारे गए अधिकारियों में अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर, सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन और रजा मुजफ्फर-निया के नाम शामिल बताए गए हैं।

 

40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित

ईरानी मीडिया ने खामेनेई के निधन की पुष्टि करते हुए देशभर में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। सरकार ने इस दौरान 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश का भी ऐलान किया है। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सरकारी इमारतों पर झंडे आधे झुका दिए गए हैं। खामेनेई की मौत के बाद ईरान की राजनीति और मध्य पूर्व की स्थिति पर दूरगामी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। आने वाले दिनों में देश के नए नेतृत्व को लेकर भी अहम फैसला हो सकता है।

Related Articles

Back to top button