अखिलेश यादव का फर्रुखाबाद दौरा आज, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 2021 शुरू होते ही उत्तर प्रदेश दौरे पर निकल पड़े है| इस दौरे के शुरुआत हुयी उनके चित्रकूट दौरे से…. अखिलेश यादव चित्रकूट दो दिवसी दौरे पर गए थे| उसके बाद अखिलेश यादव बाँदा पहुंचे | जहाँ उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया|

उसके बाद अखिलेश यादव सड़क मार्ग से होते हुए लखनऊ पहुंचे| लखनऊ पहुंचे के बाद अखिलेश यादव ने यहाँ अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की …. जिसके बाद अखिलेश यादव श्रावस्ती के लिए रवाना हुए| जहां गोंडा से बाराबंकी होते हुए फिर लखनऊ पहुंचे|

इसके बाद अखिलेश यादव का तीसरा दौरा पहुंचा बरेली| बरेली से रामपुर , रामपुर से शाहजहांपुर से सड़क मार्ग से वापिस लखनऊ पहुंचे | अब अखिलेश यादव का जो चौथा दौरा वो फर्रुखाबाद के लिए है|

अखिलेश यादव एक महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के चारों कोने में पहुंच चुके है| अब देखना ये होगा की अगले महीने से अखिलेश का दौरा क्या रुख लेता है| इस दौरे को महवपूर्ण बताया जा रहा है| क्यूंकि अखिलेश यादव इस दौरे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मजबूत करने का प्रयास करेंगे|

शाम चार बजे अखिलेश यादव फर्रुखाबाद की तीन दिवसीय कार्यशाला में पहुंचेगे| जहां अखिलेश पदाधिकारियों को 2022 चुनाव के लिए दिशा-निर्देश देंगे| इसके बाद फर्रुखाबाद में ही रात्रि विश्राम करेंगे |

 

Related Articles

Back to top button