आज दो दिन के रायबरेली दौरे पर पहुंचेंगे अखिलेश यादव, पढ़ें पूरा शेड्यूल

विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में सपा  राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को रायबरेली के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं। वह जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों पर जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। अखिलेश यादव का रायबरेली का दौरा पहली बार हो रहा है। वह सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। बता दे चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अखिलेश एड़ी चोटी का जोड़ लगा रहे है।

रायबरेली में रात्रि विश्राम करेंगे

आपको बता दे कि पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से जनपद की सीमा चुरुवा पहुंचेंगे। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। उनकी पहली जनसभा बछरावां कस्बे में किदवई पार्क में होगी। यहां से उनकी विजय यात्रा हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरबख्श गंज पहुंचेगी। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका कारवां लालगंज पहुंचेगा। बैसवारा डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह रायबरेली में रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओ

जानकारी केे मुताबिक दूसरे दिन उनकी पहली जनसभा सदर विधानसभा क्षेत्र के मुंशीगंज में होगी। दूसरी जनसभा ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में संबोधित करने के बाद सलोन विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ लौट जाएंगे।  पहली बार रायबरेली में रात्रि विश्राम कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभी विधानसभा क्षेत्रों को मथने पहुंच रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिएकार्यकर्ताओ ने रास्ते में जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। सारे रास्ते सपाइयों की होर्डिंग से पट गए हैं।

Related Articles

Back to top button