वायरल वीडियो में दिखाए गए बच्चे कि मदद के लिए आगे आए अखिलेश यादव, आर्थिक मदद के लिए देंगे ₹1 लाख

भारत में कोरोनावायरस के मद्देनजर हुए लॉक डाउन से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना भारत के प्रवासी मजदूरों को करना पड़ा। यह प्रवासी मजदूर हर दिन कमाई करके अपने दो वक्त की रोजी रोटी का गुजारा कर पाते थे। लेकिन इस लॉक डाउन ने इनसे यह छीन लिया। हालांकि भारत में लॉक डाउन का होना बेहद जरूरी था। ऐसे में राज्य सरकारें इन मजदूरों के लिए खाने का इंतजाम करने लगी। हालांकि यह मजदूर परेशान होकर अपने-अपने राज्यों में जाने लगे। इस दौरान कई मजदूर सड़क हादसों में अपनी जान गवा बैठे। वही इन मजदूरों के लिए समाजवादी पार्टी लगातार कई बड़े ऐलान कर चुकी है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई प्रवासी मजदूरों को एक एक लाख रुपए की मदद पहुंचाई है। समाजवादी पार्टी लगातार इन प्रवासी मजदूरों को हर मुमकिन मदद पहुंचा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में दिखाया गया था कि एक बच्चा अपनी मां के साथ थक हार कर ट्रॉली बैग पर ही सो जाता है। अखिलेश यादव ने इस बच्चे के माता-पिता के लिए ₹1 लाख की आर्थिक मदद पहुंचाने का वादा किया है।

इस बात की जानकारी खुद अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि “जिस मासूम को इतनी कम उम्र में ही इतनी भयावह परिस्थितियों से गुजरना पड़ा है, उसके जीवन में कुछ सकारात्मक घट सके। इस आशा के साथ हम इस बच्चे के माता-पिता तक 1 लाख रु की आर्थिक मदद पहुँचाएँगे।”

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने सरकार पर भी निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर एक अलग अंदाज में निशाना साधा है। उन्होंने शायराना अंदाज में सत्ता के दुख की बात की है। उन्होंने लिखा है कि ,”जो जनता ‘सत्ता’ का दिया दुख झेल रही है, वो जानती है कि ये बचपन का खेल नहीं है।”

Related Articles

Back to top button