UP- मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, जारी रहेगा अखिलेश के तीखे सवालों का सिलसिला 

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होगी। आज सदन में विधायी कार्य होंगे।

UP- मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, जारी रहेगा अखिलेश के तीखे सवालों का सिलसिला

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू होगी। आज सदन में विधायी कार्य होंगे। मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ और नेता प्रत‍िपक्ष अख‍िलेश यादव भी सदन में मौजूद रहेंगे। ऐसे में आज भी सदन में विपक्ष के हंगामें के आसार हैं। व‍िपक्ष सवालों के जर‍िए सरकार का घेराव करेगा।यूपी

मानसून सत्र के दूसरे द‍िन यानी कल मंगलवार को भी सरकार और अखिलेश यादव के बीच जमकर हुई थी बहस | मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ और नेता प्रत‍िपक्ष के बीच जवाबों और सवालों का लंबा सिलसिला च‍ला था।

विधानसभा में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के जवाब के बाद सपा व‍िधायकों ने हंगामा कर दिया था, और सदन छोड़ कर निकल गए थे। इसके बाद सपा के विधायक विधानसभा में धरने पर बैठ हंगामा करते रहे और प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था पर सवाल उठाते रहे थे। आज सदन के तीसरे दिन भी सवालों का यह सिलसिला जारी रहेगा |

 

 

 

Related Articles

Back to top button