लखनऊ : अखिलेश यादव ने साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा – मिशन शक्ति और पिकं बूथ जैसी दिखावट को करें बंद…

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फिर से योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि “उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार परिवारवालों का दर्द समझे। लेकिन सरकार मिशन शक्ति और पिकं बूथ जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त है।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1328906487029067777
अखिलेश ने ट्वीट किया है, “महिलाओं के ख़िलाफ़ जिस प्रकार बलात्कार, यौन उत्पीड़न व छेड़खानी के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं। उससे निराश होकर भाजपा सरकार में बहन-बेटियां आत्महत्या करने पर मजबूर हो रही हैं और सरकार ‘मिशन शक्ति’ व ‘पिंक बूथ’ जैसे दिखावटी कार्यक्रमों में व्यस्त है। सरकार परिवारवालों का दर्द समझे।”



