पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर लाठीचार्ज हुआ तो अखिलेश बोले ‘घोर अलोकतांत्रिक, निंदनीय कृत्य’

पूरे देश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने फिर एक बार कल गिरफ्तार कर लिया था। वह बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों पर प्रदर्शन कर रहे थे। उस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। वही आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन किया। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने यह प्रदर्शन किया।

जब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता यह प्रदर्शन कर रहे थे तो इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच में तनातनी हो गई और यह तनातनी इतनी बढ़ गई कि पुलिस को लाठियां चलानी पड़ गई। इस दौरान पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठी भांज दी।

खबर है कि मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दी। इस लाठीचार्ज में समाजवादी पार्टी के एक दर्जन से भी अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। विधानसभा के बाहर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीशा राजा के साथ कई कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे।

पेट्रोल-डीजल के लगातार दाम बढ़ने के विरोध में शुक्रवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में समाजवादी पार्टी के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वहां पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस राजा के साथ कई कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। इसके साथ पुलिस ने आठ-नौ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं हिरासत में लिया। इस दौरान लगातार सपा कार्यकर्ता पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने विधानसभा तक पहुंचने से पहले बलपूर्वक रोकने की कोशिश की। जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज की कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।

ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा है कि “बेरोज़गारी, महँगाई व क़ानून-व्यवस्था के ख़िलाफ़ सपा के कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन पर लाठी चार्ज बता रहा है कि प्रदेश की असफल भाजपा सरकार किस प्रकार जनहित के मुद्दों पर जनता की आवाज़ को लगातार दबा रही है। घोर अलोकतांत्रिक, निंदनीय कृत्य!”

Related Articles

Back to top button