पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर को अखिलेश ने कहा फेक, उठाए गंभीर सवाल

झाँसी में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पुष्पेन्द्र यादव के घर पहुँचने के बाद से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश सरकार पर सवाल उठा रही है। इसी दौरान अखिलेश यादव ने गुरुवार को झांसी (Jhansi) में ऐलान किया कि गरीबों को न्याय दिलाने के लिए उनकी पार्टी साइकिल यात्रा निकालेगी। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर के बहाने झाँसी पुलिस ने पुष्पेंद्र यादव की हत्या की है। इसके साथ ही 2022 में अखिलेश सरकार के आने पर मामले की दोबारा जांच करवाने की बात कही।

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया है कि ये साइकिल यात्रा वह विधानसभा उपचुनाव के बाद निकालेंगे। ललितपुर से साइिकल यात्रा को हरी झंडी दिखाने के साथ अखिलेश खुद इस यात्रा की कमान संभालेंगे। इस साइकिल यात्रा के ज़रिेए अखिलेश यादव पुष्पेंद्र के ‘फेक एनकाउंटर’ का विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि अगर 2022 में सपा सरकार बनी तो पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर कांड की दोबारा जांच होगी। जांच कराकर एनकाउंटर कांड के दोषी अफसरों, पुलिस कर्मियों को जेल भेजा जाएगा। अखिलेश ने कहा कि मेरी भाजपा सरकार और उनके अफसरों को धमकी और चेतावनी भी है।

फेक एनकाउंटर है पुष्पेंद्र कांड : अखिलेश यादव

गौरतलब है कि अखिलेश यादव पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर कांड को फेक एनकाउंटर होने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौजवान की झांसी पुलिस ने हत्या की है। देश की सेवा करने वाले मृतक के भाई को मुल्जिम बनाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा बताए घटनाक्रम पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है। परिवार को भी पुलिस के बयानों पर भरोसा नहीं है। ये सब बातें उन्होंने पुष्पेंद्र के परिवार से मुलाक़ात करने के बाद कही।

झांसी पुलिस के साथ यूपी सरकार पर उठाये सवाल

वहीँ इस मामले के साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की इस समय प्रदेश पढाई की जगह कुपोषण में आगे हैं। लेकिन यूपी की जनता को यूपी सरकार ने शौचालय में उलझा दिया है। वहीँ सपा अध्यक्ष ने डिफेंस कॉरीडोर पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि जब भारत और पाकिस्तान का झगड़ा जगजाहिर है तो आप पाकिस्तान के ऊपर से उड़ने की अनुमति क्यों मांगते हैं।

Related Articles

Back to top button