कांग्रेस ने अखिलेश यादव की छवि खराब करने की कोशिश की ! आजमगढ़ में लगाए ‘अखिलेश यादव लापता हैं’ के पोस्टर

 

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लापता होने की पोस्टर आजमगढ़ में लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इसे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभाग की ओर से जारी किया गया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह की ओर से भी इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने पोस्टर चिपकाना स्वीकार किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आजमगढ़ में अखिलेश यादव की छवि खराब करना चाह रही है जिसकी वजह से आजमगढ़ में अखिलेश यादव के खिलाफ यह पोस्टर लगवाए गए हैं।

आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में मुस्लिम महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। जिसकी अखिलेश यादव ने कड़ी निंदा भी की थी। बावजूद इसके कांग्रेस ने अखिलेश यादव के लापता होने के पोस्टर आजमगढ़ में लगाए हैं। कांग्रेस ने आजमगढ़ में अखिलेश यादव की छवि को खराब करने के लिए ये पोस्टर लगाए हैं।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि हर मंच से गोली की बात करने वाले संवैधानिक मूल्यों की बात कब करेंगे? शांतिपूर्वक धरना लोगों का संवैधानिक अधिकार है। आजमगढ़ में पुलिस ने बर्बरता की सभी हदें पार कर दी और मैं इसकी घोर निंदा करता हूं! पार्टी के विधायक और संगठन बिलरियागंज में लोगों की सेवा कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button