अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक भीम प्रसाद सोनकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद अम्बेडकरनगर की नगरपालिका परिषद टाण्डा की चेयरमैन एवं समाजवादी पार्टी की नेत्री नसीम रेहाना एवं पूर्व विधायक आलापुर भीम प्रसाद सोनकर के निधन पर गहरा शोक जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
नसीम रेहाना का लम्बी बीमारी के बाद आज प्रातः सहारा हास्पिटल, लखनऊ में निधन हो गया। भीम प्रसाद सोनकर (62वर्ष) कैंसर पीड़ित थे। इन समाजवादी नेताओं के निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

Related Articles

Back to top button