अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर बोला हमला, राजभर पर हुए हमले को लेकर कही ये बात

मुख्यमंत्री के दावे खोखले, थानों में हो रहे दुष्कर्म-अखिलेश यादव

लखनऊ,  सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। मुख्यमंत्री के दावे कितने खोखले हैं यह थानों में दुष्कर्म की आए दिन हो रही घटनाओं से पता चलता है। भाजपा व आरएसएस लोकतंत्र विरोधी संगठन है।भाजपा सरकार में विपक्ष को अपमानित करने की घटनाएं घोर निंदनीय हैं। अखिलेश ने मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि उनके जीवन को खतरा है। उन पर पिछले दिनों कई हमले हो चुके हैं फिर भी उनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं की जा रही है।

विपक्षी नेताओं की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था

अखिलेश ने कहा कि विपक्षी जनप्रतिनिधियों के साथ दुव्र्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। उन्होंने मांग की है कि सभी विपक्षी नेताओं की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए जिससे उन्हें जनता के बीच जाने और उनकी आवाज उठाने में कोई खतरा न हो।अखिलेश से मंगलवार को डा. अरविन्द राजभर ने भी भेंट कर ओम प्रकाश राजभर पर हुए हमले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनको सुरक्षा का खतरा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही जिला गाजीपुर के थाना करीमुद्दीनपुर के ग्राम गोशलपुर पहदरिया में ओम प्रकाश राजभर को लाठी-डंडों से लैस 20-25 दबंगो ने घेर लिया था। अख‍िलेश ने कहा था क‍ि‍ भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी बढ़ गई हैं। किसानों की आय दोगुनी होने के बजाय उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button