क्या बेदाग छवि की वजह सभी धर्म गुरुओं की पसंद है अखिलेश !!

2022 के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां अपनी जातिगत समीकरण को मजबूत कर लेना चाहती हैं मगर कौन सी जाति का कौन सा समीकरण किसके साथ फिट बैठेगा यह तो चुनाव के नतीजे बताएंगे मगर चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिलने बड़े पैमाने पर साधु-संत समाजवादी पार्टी के प्रदेश दफ्तर पहुंच रहे हैं ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा है जिस दिन अखिलेश से मिलने कोई बड़ा संत सपा दफ्तर ना आए अखिलेश यादव के मंच पर जहां हिंदू धर्म के संत महात्माओं का जमावड़ा है वहीं पर मुस्लिम धर्म के धर्म गुरु सिख धर्म के धर्म गुरुओं और ईसाई, बौद्ध धर्म के भी धर्म गुरुओं का आना जाना रोज का दिखाई दे रहा है मगर क्या अखिलेश से मिलने वाले यह तमाम धर्मगुरु अखिलेश को मुख्यमंत्री बना पाएंगे या नहीं यह चुनाव के बाद पता चलेगा मगर आज अखिलेश से मिलने पहुंचे एक बड़े संत ने कहा कि 22 में अखिलेश ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से आज ज्योतिर्मठ बद्रीका आश्रम तथा शारदापीठ के पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द के शिष्य प्रतिनिधि ब्रह्मचारी रामानंद ने भेंट की और सन् 2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का शंकराचार्यजी द्वारा दिए गए आशीर्वाद की जानकारी दी। ब्रह्मचारी रामानंद ने बताया कि पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द का मानना है कि अखिलेश यादव में राज्य को सम्हालने की क्षमता है। वे लोकप्रिय हैं। जनता उन्हें ही सन्22 में मुख्यमंत्री चुनेगी।

      अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द के आशीर्वचन के लिए आभार जताते हुए उनका श्रद्धापूर्वक नमन किया।

ब्रह्मचारी रामानंद ने अखिलेश यादव को पूज्य शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द की ओर से शिवलिंग, स्फटिक एवं रूद्राक्ष की माला तथा शाल भेंट किया। ब्रह्मचारी रामानंद ने अखिलेश यादव को व्यवहार कुशल एवं सादगी पसंद निष्ठावान नेता बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश की बेदाग छवि की वजह से सभी उन्हें पसंद करते हैं। उनके नेतृत्व में राज्य का कल्याण हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button