अखिलेश ने ऐसे मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन, जानिए क्या रहा खास

मुलायम सिंह ने कहा कि उसी तरह गरीबो का जन्मदिन मनाया जाए

लखनऊ: राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव जन्मदिन के मौके पर लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां बेटे अखिलेश ने शाल पहनाकर आशीर्वाद लिया, और साथ ही राम गोपाल यादव ने भी शाल पहनाया। इस मौके पर मुलायम सिंह ने कहा कि जिस तरह हमारा जन्मदिवस मनाया जा रहा है, उसी तरह गरीबो का जन्मदिन मनाया जाए। मुलायम सिंह यादव ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जन्मदिन मनाने के लिए बधाई दी।

मुलायम सिंह ने सबको धन्यवाद दिया

उन्होंने कहा कि नौजवानों में जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। यह जोश परिवर्तन की क्रांति लाएगा। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति कर रही है। आप लोग परिवर्तन की राजनीति को कामयाब बनाएं। उन्होंने कहा कि हम जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। मैं चाहता हूं कि इसी तरह से सभी गरीबों का जन्मदिन मनाया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आप लोग इतनी बड़ी जन्मदिन मनाने आए हैं, आप लोगों का स्वागत है। बहुत-बहुत धन्यवाद और सबको बधाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया,कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, आप सांसद संजय सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।

शिवपाल सिंह यादव ने कही ये बात

भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया,कि हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत, सामाजिक न्‍याय के ध्वजवाहक और अपने जन संघर्षों की बदौलत संवेदनशील सियासत की इबारत लिखने वाले आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button