अखिलेश यादव ने क्यों कहा पीओके पर कभी कब्ज़ा नही कर सकती भारत सरकार?

फ़िरोज़ाबाद शिकोहाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर 370, ट्रिपल तलाक, डीजल, पेट्रोल पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है की 370 हटने के बाद भी भारत सरकार पीओके पर कब्जा नही कर सकती। क्योंकि किसी के चंगुल में फसी जमीन को किसी भी हालत में वापस नही लिया जा सकता है। इस सरकार ने देश को बर्बाद कर के रख दिया। सरकार 110 करोड़ के लिये काम नही कर रही बल्कि 20 करोड़ लोगों के लिये काम कर रही है। सरकार के निर्णय खुद ही बता रहे हैं। देश मे मंदी की मार है। लोगो के रोजगार जा रहे है। कंपनियां बद हो रही है।

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है | बड़ी बड़ी कंपनी बंद हो रही है इस सरकार में किसी को भी नौकरी नहीं मिली हमारी सरकार आएगी तब हम लोगों को रोजगार देंगे | उत्तर प्रदेश सरकार ने एक्सप्रेस-वे को नॉन एक्सप्रेसवे बना दिया है मीट की दुकान खोल दिए है |

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश अब हत्या प्रदेश बन गया है अब उत्तर प्रदेश में कानून का राज नहीं है | पुलिस खुलेआम लूट कर रही है पुलिस को रुपए दे दो और चाहे किसी की भी हत्या कर दो | डायल 100 नंबर का भी बुरा हाल है | पूर्व मुख्यमंत्री और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शिकोहाबाद में एक पेट्रोल पंप का उद्घाटन और एक कॉलेज की लाइब्रेरी का उद्घाटन और एक मूर्ति का भी अनावरण किया |

Related Articles

Back to top button