नही रहा एक सुपरस्टार का पिता और बॉलीवुड का कमाल स्टंटमैन!

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया है | वीरू देवगन के निधन की खबर बॉलीवुड के लिए एक बड़ा सदमा है | वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने स्टंट निर्देशक थे | निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटी सोशल मीडिया पर संवेदना जता रहे हैं | वीरु देवगन ने बॉ़लीवुड फिल्मों में एक्टर, डायरेक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर और एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर भी काम किया था | उन्होंने अपने करियर में करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था | अजय देवगन ने भी अपने पिता के नक़्शे कदम बॉलीवुड में एक बेहतरीन स्टंट एक्टर के तौर पर काम किया है | आज भी अजय देवगन सारे स्टंट खुद करते है |

वीरू देवगन का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था | वीरू देवगन की शादी वीना से हुई थी | उनके चार बच्चे हैं | जिनमें से एक बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन हैं | वीरू देवगन के बेटे अनिल देवगन भी फिल्मी लाइन में हैं | अनिल देवगन पेशे से स्क्रीनराइटर और फिल्म डायरेक्टर हैं | अनिल देवगन ने भाई अजय की फिल्म राजू चाचा और ब्लैकमेल डायरेक्ट की थी | उनकी बहू और अजय देवगन की पत्नी काजोल एक विख्यात अभिनेत्री हैं।

वीरू देवगन ने 1999 में आई फिल्म ‘हिंदुस्तान की कसम’ को डायरेक्टर किया था | बतौर एक्टर वीरू देवगन ने क्रांति, सौरभ और सिंघासन में काम किया था |1992 में आई फिल्म जिगर की कहानी वीरू देवगन ने लिखी थी | बतौर एक्शन कोरियोग्राफर वीरू देवगन ने फिल्म दिलवाले, लाल बादशाह, मिस्टर इंडिया, हिम्मतवाला, पुकार, प्रेम रोग, खून भरी मांग, फूल और कांटे, मर मिटेंगे, कयामत जैसी फिल्मों के स्टंट सीन्स को डायरेक्ट किया था | वीरू देवगन ने बेटे अजय की फिल्मों में भी स्टंट सीन्स कोरियोग्राफ किए हैं | अजय की सुपरहिट फिल्म फूल और कांटे से दमदार एक्शन सीक्वेंस को भी वीरू देवगन ने डायरेक्ट किया था |

Related Articles

Back to top button