राज्यसभा में इस बात पर रो पड़े सांसद!

राज्यसभा में कुछ सांसदों के कार्यकाल का आखिरी दिन था | राज्यसभा में विदाई भाषण के दौरान एक सदस्य भावुक हो गए | AIADMK सांसद वासुदेवन मैत्रेयन अपने भाषण के दौरान भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए | साथ ही उन्होंने सदन से अपील की कि उनके निधन पर सदन में शोक ना जताया जाए | जब सांसद मैत्रेयन अपना विदाई भाषण देने के लिए सदन में खड़े हुए तो कार्यकाल के बारे में बात की | वासुदेवन मैत्रेयन ने कहा कि सदन में 14 साल से अधिक का सफर आज खत्म हो रहा है | इतना कहते ही वह भावुक हो गए और सदन में ही रो पड़े |

इस दौरान उन्होंने कई साथियों का शुक्रिया अदा किया | सांसद बोले कि आज विदा लेते हुए अपने खास दोस्त अरुण जेटली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताते हैं | इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान कहा कि जब 2009 में श्रीलंका में कई तमिल लोगों की मौत हुई तो राज्यसभा में शोक नहीं जताया गया था, जिससे मुझे काफी तकलीफ पहुंची थी | इसलिए मैं सदन से अपील करता हूं कि मेरे मरने पर भी कभी सदन में कोई शोक प्रस्ताव नहीं लाया जाए |

राज्यसभा से कुल 5 सांसदों के कार्यकाल का आखिरी दिन था | इनमें डी राजा, वी मैत्रेयन, के आर अर्जुन, आर लक्ष्मण, टी रत्नवेल शामिल हैं |

Related Articles

Back to top button