Video: “5 हजार में चलेगी क्या?” – यूपी में सरेआम लड़की को पिस्टल से धमकाया, कार में खींचा.. टीचर की घिनौनी हरकत!

आगरा में एक टीचर की सरेराह 22 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ की घिनौनी करतूत कैमरे में कैद हो गई। टीचर युवती को जबरन अपने साथ ले जाना चाहता था। विरोध करने पर आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर युवती को धमकाया और कार में खींचने लगा। युवती ने साहस दिखाया और आरोपी से भिड़ गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए, जिससे आरोपी डरकर भाग गया।

वीडियो में कैद हुई घटना

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आरोपी हाथ में पिस्टल लेकर युवती को धमका रहा है और कह रहा है कि “5 हजार रुपए में साथ चलेगी।” युवती लगातार चिल्लाती और विरोध करती रही, जिससे भीड़ जमा हो गई और आरोपी घबराकर भाग गया।

घटना स्थल और समय

यह घटना कारगिल चौराहा के पास शनिवार रात को हुई थी। पीड़िता दोस्तों के साथ डिनर कर रही थी। मून लाइन होटल के सामने स्कूटी खड़ी करने के दौरान आरोपी और उसके साथी ने पीछे से संपर्क किया। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया और अपनी सुरक्षा के लिए लात-घूँसों से जवाब दिया।

पुलिस कार्रवाई और आरोपी की पहचान

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी श्यामवीर सिंह को हिरासत में लिया। आरोपी मथुरा का रहने वाला है और राधा कुंज, सिकंदरा का निवासी है। वह बल्देव क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षक है। आरोपी की कार और लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली गई है। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश कर रही है।

युवती ने अदालत में बयान दर्ज कराएंगे

पीड़िता ने थाना सिकंदरा में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का लाइसेंस निरस्त करने के लिए लेटर लिखा जाएगा। पीड़िता के भी कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button